१४ सितम्बर हिंदी-दिवस | हिंदी दिवस के बारे में जानकारी | विश्व हिंदी दिवस | hindi divas | Hindi diwas jankari in hindi |
"१४ सितम्बर हिंदी-दिवस"।
"१४ सितम्बर याने हिंदी-दिवस" :- हिंदी राष्ट्रभाषा है भारतकी और हर भारतीय इसे पुरे गर्व के साथ पुरे अदब से बोलते है।
हिंदी एक ऐसी भाषा है जो आपस में प्यार और एकता बढाती है।
इस भाषा में वो मिठास है जो हर किसी को आकर्षित करती है।
भारत जब अंग्रेजो की गुलामी में से आज़ाद हुवा उसके बाद सन १९४९, १४ सितम्बर को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया की हिन्दी ही भारत की राष्ट्रभाषा होगी।
हिंदी दिवस के बारे में जानकारी।
- हिंदी को पुरे देश में प्रसारित करने हेतु सन १९५३ से; वर्धा-राष्ट्रभाषा समिति; ने १४ सितम्बर को हिन्दी-दिवस मनाये जाये ऐसा निर्णय लिया गया तबसे आज तक पुरे देश में १४ सितम्बर को हिन्दी-दिवस मनाते है।
- वैसे तो १९१८ को गांधीजी ने हिंदी साहित्य सम्मेलन में कहा था की हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाये जाये।
- आज़ादी के बाद जिन महापुरुषोने हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया उनमेसे कुछ नाम यह रहे: काका कालेलकर, राजेंद्र सिंह, शेठ गोविंददास, हज़ारी प्रसाद द्रिवेदी और मैथिलीशरण गुप्त यादि लोगो ने अथाग मेहनत की तब जाके हिंदी को राष्टभाषा घोषित किया गया।
- जब हिन्दी को राष्ट्रभाषा घोषित किया गया तब गैर-हिन्दी भाषी राज्य इसका विरोध करने लगे और अंग्रेजी को भी राजभाषा का दर्जा देना पड़ा।
- हिन्दी-दिवस के बाद एक सप्ताह के लिए हिंदी सप्ताह के रूप में मनाते है उसका मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के लिए लोगो को एक दिन के लिए नहीं किन्तु एक सप्ताह के लिए उत्साहित करना है.
- यह सप्ताह दरमियान हर विद्यालय और दफ्तरों में प्रतियोगिता के अनुरूप पुरस्का भी बांटे जाते है।
- लोगो के लिए राष्ट्रभाषा गौरव पुरष्कार और किसी विभाग ओर समिति के लिए राष्ट्रभाषा कीर्ति पुरष्कार दिया जाता है.
- हिन्दी वार्तालाप से आपस में भाई चारा भी बढ़ता है और साथ में देश भक्ति भी अपने अंतरात्मा में जागृत होती है। तो इसे दिल से पढ़िए, लिखिए, समजिये और आगे बढिये।
- तो में आप सबको तहे दिल से हिन्दी -दिवस की शुभकामना देता हु। हिन्दी-दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाए।
हमारी साइट https://overviewsof.blogspot.com/ पर उपलब्ध सभी जानकारी, विवरण और जानकारी केवल सूचना के प्रयोजनों के लिए प्रदान की जाती है। जानकारी का उपयोग एक गाइड के रूप में किया जाना चाहिए।
Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.